हिमाचल में बरसात के दौरान 1600 करोड़ का नुकसानः जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र से बारिश और बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेकर मंडी पहुंची अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी बरसात तथा जनजातीय क्षेत्रों में समय से पहले बर्फबारी से प्रदेश में 1600 करोड़ का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में यह नुकसान सर्वाधिक है। बैठक में उन्होंने केंद्रीय टीम से नुकसान को ध्यान में रखकर केंद्र को ब्योरा सौंपने की सिफारिश भी की। ताकि अधिक से अधिक आर्थिक सहायत केंद्र से जारी हो सके।
सीएम ने कहा कि पहली जुलाई से अब तक प्रदेश में कुल 405 भूस्खलन तथा 34 बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। सर्वाधिक नुकसान मुख्य लोक निर्माण विभाग को पहुंचा है। सड़कों व पुलों को लगभग 930 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।
जबकि सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग को 430 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। भारी वर्षा तथा अप्रत्याशितबर्फबारी के कारण कृषि फसलों तथा अधोसंरचना को 130.37 करोड़ रुपये की क्षति की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
बाढ़, भू:स्खलन, बादल फटने तथा सड़क दुर्घटनाओं के कारण 343 लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं।
43 लोगों ने अपनी जानें गवाई
बाढ़, भू:स्खलन, बादल फटने तथा सड़क दुर्घटनाओं के कारण 343 लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने मानव जीवन के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 13.72 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है।
सरकार ने क्षतिग्रस्त सड़कों व अधोसंरचना को शीघ्र बहाल करना सुनिश्चित किया है ताकि आम जनमानस तथा राज्य में आने वाले सैलानियों को असुविधा न हो। चंबा, कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति जिलों से 3 सितंबर से एक अक्तूबर,2018 के बीच विभिन्न माध्यमों से 4033 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
यह रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर लाहौल-स्पिति तथा चंबा जिलों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए राज्य को भारतीय वायु सेना के सात हेलीकॉप्टर प्रदान किए गए। इन जिलों से 292 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों तक लाया गया।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य महेंद्र सिंह ठाकुर, बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, परिवहन व वन मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार व राकेश जमवाल, गृह मामले
मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पीएम) विवेक भारद्वाज, सड़क, परिवहन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधीक्षण अभियंता विपनेश शर्मा, जल संसाधन मंत्रालय के निदेशक ओपी गुप्ता,मंडी के उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर मौजूद रहे।