{"_id":"7984431e181ffe0466234252f6c2b00b","slug":"lord-vishnu-sculptures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिली शेषनाग और विष्णु की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मिली शेषनाग और विष्णु की मूर्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के सचाणी गांव में हिंदुओं के अनादि देवता शेषनाग के मंदिर निर्माण के दौरान भगवान शेषनाग की सतयुग कालीन अद्भुत मूर्ति मिली है। मूर्ति के मुखमंडल से लगातार जलधारा प्रवाहित हो रही है। इसके अलावा खुदाई के दौरान विष्णु की मूर्ति भी मिली है।
विज्ञापन
भगवान विष्णु और शेष नाग की दोनों मूर्तियां आजकल लोगों के आकर्षण और आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। पत्थरों से निर्मित इन मूर्तियों को देखने वालों का हर रोज तांता लग रह है। वहीं, देव समाज से जुड़े लोग इन मूर्तियों का मिलना घाटी के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। देवता के कारकून किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इन मूर्तियाें का मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान हारियान जब गर्भगृह की खुदाई कर रहे थे तो विष्णु और शेषनाग की मूर्तियां मिलीं। इससे यह साबित होता है कि गांव में भगवान शेषनाग को कालांतर से पूजा जाता था। मूर्ति के मुखमंडल से निरंतर बह रही जलधारा भगवान शेषनाग की आदित्य शक्ति और संजीवता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी देवी सिंह राणा, चुन्नीलाल, उमा देवी तथा लता देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने खुदाई के दौरान सभी वस्तुओं को संजोकर रखा है। ग्रामीणों ने संभावना जताई है कि ये सभी वस्तुएं सतयुगकालीन हो सकती हैं।
उधर, पूर्व जिला भाषा अधिकारी डॉ. सीताराम ठाकुर का कहना है कि वह जल्द गांव का दौरा करेंगे। यदि गांववासियों की सहमति हुई तो मूर्तियों को पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा।