फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lord Narasimha's third jaleb came out with pride, Devlu danced to the beats of drums.

कुल्लू दशहरा: राजसी ठाठ-बाट में निकली नरसिंह भगवान की तीसरी जलेब, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे देवलू

Fri, 27 Oct 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 07:32 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के मौके पर शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब निकली। जलेब में सैंज घाटी के देवी-देवता  शामिल हुए। 

विज्ञापन
Lord Narasimha's third jaleb came out with pride, Devlu danced to the beats of drums.
भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को राजसी ठाठ-बाट के साथ नरसिंह भगवान की तीसरी जलेब निकली। जलेब में सैंज घाटी के पांच देवी-देवताओं और देवलुओं ने हिस्सा लिया। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता खूब झूमे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा। भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब का सिलसिला राजा की चानणी के पास से शाम करीब 4:00 बजे शुरू हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन


जलेब में माता आशापुरी, शतरूपा, मनु ऋषि, लक्ष्मी नारायण रैला, रिंगू नाग के देवरथ दाएं और बाएं तरफ चले, जबकि बीच में पालकी में सवार होकर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार चले। मुख्य छड़ीबरदार भगवान नरसिंह की तलवार और ढाल को पकड़ते हैं। इन्हें नरसिंह भगवान का प्रतीक माना जाता है। जलेब के माध्यम से ढालपुर में एक परिक्रमा की गई। भव्य जलेब दशहरा उत्सव में सबके आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों और विदेशी मेहमानों ने जलेब का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर रहे कि दशहरा उत्सव शुरू होने के दूसरे दिन से जलेब का सिलसिला शुरू होता है। लंका दहन के दिन सभी देवी-देवता अपने देवालयों की ओर रवाना हो जाएंगे। जलेब से पहले राजा की चानणी के पास देवलुओं ने शानदार कुल्लवी नाटी भी डाली। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवलू थिरके। शनिवार को भगवान नरसिंह की निकलने वाली चौथी जलेब में आनी क्षेत्र के देवी-देवता अपने देवलुओं के साथ शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed