{"_id":"62b5aec81fbef37db66df7da","slug":"long-traffic-jam-on-pinjore-shimla-national-highway-on-weekend-two-km-journey-in-one-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic Jam: वीकेंड पर पिंजौर-शिमला नेशनल हाईवे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, डेढ़ घंटे में दो किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic Jam: वीकेंड पर पिंजौर-शिमला नेशनल हाईवे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, डेढ़ घंटे में दो किमी का सफर
Fri, 24 Jun 2022 08:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू(सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:33 PM IST
सार
परवाणू बैरियर तक दो किलोमीटर सफर करने में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। दिन भर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम लगने का कारण टोल बैरियर पर मैनुअल सिस्टम से वाहनों की पर्ची काटना रहा।
विज्ञापन
पिंजौर-शिमला एनएच पर लंबा ट्रैफिक जाम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वीकेंड पर शुक्रवार को पिंजौर-शिमला नेशनल हाईवे बाईपास पर करीब दो से ढाई किमी लंबे जाम से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। परवाणू बैरियर तक दो किलोमीटर सफर करने में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। दिन भर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम लगने का कारण टोल बैरियर पर मैनुअल सिस्टम से वाहनों की पर्ची काटना रहा। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की हिमाचल एंट्री की पर्ची काटी जाती है। साथ ही परवाणू बैरियर से टीटीआर रिसॉर्ट तक फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्रैफिक वनवे किया गया है। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे तक सनवारा टोल बैरियर से 13513 वाहनों ने आवाजाही की।
विज्ञापन
आम दिनों में आठ से नौ हजार वाहन आवाजाही करते हैं। जानकारी के अनुसार वीकेंड में कालका-शिमला एनएच पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार वीकेंड पर राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के चलते वाहनों की आवाजाही और बढ़ गई। सुबह से वाहनों की कतारें परवाणू टीटीआर टोल बैरियर के समीप लगना शुरू हो गई थीं। इस बीच पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या से भी लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अंबाला से आए कार चालक नरेश कुमार, ऊना से आए ट्रक चालक कुलजीत, दिल्ली से शिमला घूमने आए अमरीश, चंडीगढ़ से कसौली जा रहे गुलजार, पंजाब से आए अमित ने बताया कि टोल बैरियर से करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
पिंजौर टोल बैरियर के बाद जगह-जगह जाम लगता रहा। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि वीकेंड पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। परवाणू टोल बैरियर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की पर्ची काटने का सिस्टम मैनुअल है। बैरियर पर प्लाईओवर का कार्य भी जारी है। यहां करीब 200 मीटर तक सड़क वनवे की गई है जिस कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन