{"_id":"64135127229a08452204b6b3","slug":"long-interrogation-of-the-former-secretary-of-the-staff-selection-commission-in-the-police-station-for-the-sec-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC Paper Leak: कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव से थाने में दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC Paper Leak: कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव से थाने में दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ
Thu, 16 Mar 2023 10:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:56 PM IST
सार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का रिकॉर्ड सरकार के कहे मुताबिक अभी तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला शिफ्ट नहीं हुआ है। इससे पहले ही कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले की जांच(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पेपर लीक मामले में गुरुवार को दूसरे दिन भी हमीरपुर स्थित विजिलेंस थाना में आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर से दिनभर पूछताछ हुई। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस दौरान एसपी विजिलेंस राहुल नाथ, एएसपी रेणू शर्मा और एएसपी अभिमन्यु वर्मा समेत एसआईटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इधर, भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का रिकॉर्ड सरकार के कहे मुताबिक अभी तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला शिफ्ट नहीं हुआ है। इससे पहले ही कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वेबसाइट के बंद होने से दर्जनों पोस्ट कोड की भर्तियों की जानकारी न तो विजिलेंस को मिल पा रही है और न ही अभ्यर्थियों को। यही नहीं विभिन्न भर्तियों की जांच कर रही एसआईटी टीमों ने ओएसडी से रिकॉर्ड की मांग की है। लेकिन, आयोग में कोई भी कर्मचारी उपलब्ध न होने से अब एसआईटी को रिकॉर्ड मुहैया करवाना मुश्किल हो गया है। मामला ध्यान में आते ही ओएसडी ने प्रदेश सरकार को चयन आयोग में कुछ कर्मचारियों को नियुक्त करने के बारे में पत्राचार किया है, ताकि वांछित रिकॉर्ड एसआईटी को उपलब्ध करवाया जा सके। वहीं, आयोग के पूर्व सचिव डॉॅ. जितेंद्र कंवर, निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और अन्य आरोपियों के आवाज के सैंपल लेने के लिए हमीरपुर न्यायालय में दाखिल अर्जी पर शुक्रवार को बहस होगी।
विज्ञापन
अब न्यायालय के फैसले पर निर्भर करता है कि एसआईटी इन आरोपियों के आवाज के सैंपल ले सकेगी या नहीं। इधर, पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी सुनीता देवी की प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के तीन दिन बार भी एसआईटी ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। इसी तरह पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी परीक्षा मामले में नामजद आयोग के दो चपरासी और दो अभ्यर्थी भी एसआईटी की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन