फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha ticket for himachl candidates after discussion with pm narendra modi and amit shah

टिकट आवंटन से पहले जयराम-सत्ती से चर्चा करेंगे मोदी-शाह

Mon, 18 Mar 2019 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
loksabha ticket for himachl candidates after discussion with pm narendra modi and amit shah

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के लिए टिकट आवंटन से पहले सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य प्रमुख नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के नेताओं से चर्चा के बाद ही केंद्रीय नेतृत्व टिकटों पर फैसला लेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 मार्च को नई दिल्ली जा रहे हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी इसी दौरान जाएंगे। 21 या 22 मार्च को नई दिल्ली में प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति अथवा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस संबंध में मंत्रणा होगी।   
विज्ञापन


हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए भाजपा बहुत जल्द टिकट घोषित कर सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के अन्य प्रमुख नेता नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह 21 मार्च को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और वहां से ट्रेन में दिल्ली जाएंगे। वह दिल्ली में मोदी और शाह से भेंट करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के अन्य नेताओं से भी चर्चा करेंगे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि टिकटों के बंटवारे से पहले केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होगी। इसके लिए कुछ दिनों के बाद प्रदेश के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ वह दिल्ली जाएंगे। 

दिन भर रही अनुराग का टिकट फाइनल होने की चर्चा 
बीते दिन हमीरपुर से अनुराग ठाकुर का टिकट फाइनल होने की भी चर्चा रही। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। 

महेश्वर और ब्रिगेडियर लौटे, पंडित सुखराम के साथ जेटली से मिले आश्रय

loksabha ticket for himachl candidates after discussion with pm narendra modi and amit shah

मंडी लोकसभा सीट के लिए टिकट झटकने को चली रस्साकशी के बीच पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह शिमला लौट आए हैं। दूसरी ओर दादा पंडित सुखराम के साथ आश्रय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। इन दोनों नेताओं ने टिकट के लिए अपना पक्ष रखा। 

आश्रय शर्मा ने कहा है कि उन्होंने दादा के साथ जेटली से मिलकर अपनी बात रखी है। आगामी दिनों में वह अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। आश्रय ने कहा कि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होने की बातें महज अफवाहें ही हैं।

वह भाजपा के भीतर ही टिकट की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मंडी लोकसभा सीट पर खूब रस्साकशी हो रही है। आश्रय, खुशहाल और महेश्वर सिंह सिटिंग सांसद रामस्वरूप के स्थान पर अपने लिए टिकट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed