{"_id":"5cc4085dbdec220700632524","slug":"loksabha-election-2019-himachal-govt-helicopter-not-repaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगते ही सरकारी हेलीकॉप्टर खराब, उड़ानें भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगते ही सरकारी हेलीकॉप्टर खराब, उड़ानें भी बंद
Sat, 27 Apr 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार का हेलीकॉप्टर बीते कई दिनों से खराब चल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से इसे सचिवालय सामान्य प्रशासन को वापस करने के बाद सरकार ने जनजातीय क्षेत्र में भेज दिया। ताकि वहां पर मरीजों को इधर से उधर ले जाया सके।
विज्ञापन
कुछ समय तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराई गई लेकिन अब यह हेलीकॉप्टर खराब होकर अनाडेल मैदान में खड़ा है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की मानें तो तकनीकी खराब के चलते हेलीकॉप्टर खराब है।
विज्ञापन
ठीक करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है। इससे पहले जब यह हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास होता था तो यह खड़ा नहीं रहा है। आचार संहिता के लगने के कुछ दिन बाद यह हेलीकॉप्टर हांफ गया है।
विज्ञापन
लोगों को हो रही परेशानी
जनजातीय दुर्गम क्षेत्रों और बर्फीले इलाकों में मरीजों को पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को कुर्सी और बिस्तरे पर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।