Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha election 2019 hamirpur seat side story

हमीरपुर सीट: भाजपा के दुर्ग पर कभी कांग्रेस का था कब्जा

Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, शिमला
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 hamirpur seat side story

कभी नादौन से कांग्रेस के सांसद नारायण चंद पराशर के पास रही हमीरपुर हॉट सीट वर्ष 1998 से भाजपा के पास ही है। पराशर ने इस सीट पर तीन बार जीत दर्ज की थी। उनके बाद ऊना जिला से मेजर जनरल विक्रम सिंह ने एक बार प्रेम कुमार धूमल को पराजित किया था। लेकिन उसके बाद इस सीट को कांग्रेस कभी नहीं जीत पाई। 

विज्ञापन


बीते पंद्रह लोकसभा चुनावों की बात करें तो इसमें भाजपा को 9 बार और कांग्रेस को 5 बार जीत मिली है। वर्ष 2007 से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के परिवार का इस सीट पर कब्जा रहा है। वर्ष 2007 में इस सीट पर भाजपा के प्रेम कुमार धूमल विजयी हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद से यह सीट धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर के पास है। अनुराग ठाकुर इस सीट पर दूसरे ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने हैट्रिक लगाई है। इससे पहले बिलासपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल ने लगातार तीन बार चुनाव में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लोकसभा में एक विवाद के चलते उन्हें वर्ष 2007 में सीट गंवानी पड़ी। उपचुनाव में प्रेम कुमार धूमल ने इस सीट से जीत हासिल की। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार में उनके मुख्यमंत्री बनने से इस सीट पर दोबारा उपचुनाव हुआ और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर उपचुनाव में विजयी हुए।

Trending Videos

loksabha election 2019 hamirpur seat side story

1967             प्रेम चंद वर्मा                       कांग्रेस
1971             नारायण चंद पराशर             कांग्रेस
1977             ठाकुर रणजीत सिंह            जनता पार्टी
1980             नारायण चंद पराशर            कांग्रेस
1984             नारायण चंद पराशर            कांग्रेस
1989             प्रेम कुमार धूमल                भाजपा
1991             प्रेम कुमार धूमल                भाजपा
1996             मेजर जनरल विक्रम सिंह    भाजपा
1998             सुरेश चंदेल                     भाजपा
1999             सुरेश चंदेल                     भाजपा
2004             सुरेश चंदेल                     भाजपा
2007             प्रेम कुमार धूमल             भाजपा
2008             अनुराग ठाकुर                भाजपा
2009             अनुराग ठाकुर               भाजपा
2014             अनुराग ठाकुर                भाजपा

धर्मपुर, भोरंज और सुजानपुर है पहाड़ी, शेष मैदानी क्षेत्र

संसदीय क्षेत्र हमीरपुर की भौगोलिक स्थिति प्रदेश में सबसे सरल है। यहां कांगड़ा-चंबा, मंडी और शिमला लोकसभा क्षेत्र की तरह जनजातीय क्षेत्र शामिल नहीं हैं। इसके चलते सभी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार आसान रहता है।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडी जिले का धर्मपुर विस क्षेत्र और हमीरपुर का सुजानपुर व भोरंज विस क्षेत्र ऊंचाई पर हैं, जबकि शेष 14 विधानसभा क्षेत्र तकरीबन मैदानी हैं। 17 विधानसभा क्षेत्रों के 13.09 लाख मतदाता आने वाले 19 मई को 1764 बूथों पर मतदान करेंगे। ऊना और बिलासपुर की तुलना में हमीरपुर जिले में महिला मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हैं ये 17 विस क्षेत्र
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पांच जिलों के विधानसभा क्षेत्रों को जोड़कर बना है। इसमें धर्मपुर, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, नादौन, बड़सर, बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता, श्री नैनादेवी, ऊना, गगरेट, चिंतपूर्णी, हरोली, कुटलैहड़, देहरा और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

पुरुष मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक

loksabha election 2019 hamirpur seat side story

संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कुल 13 लाख 9 हजार 473 मतदाता हैं जिसमें से महिलाएं 6.54 लाख और पुरुष मतदाता 6.55 लाख हैं। 1764 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। हमीरपुर में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। यहां पर 3.84 लाख मतदाताओं में से महिला मतदाता 1.95 लाख हैं, जबकि पुरुषों की संख्या 1.88 लाख है।

वहीं बिलासपुर में 3.03 लाख मतदाता हैं, जिनमें से पुरुषों की संख्या 1,32,632 है, जबकि महिलाओं की संख्या 1,49,931 है। जिले के चार विस क्षेत्रों में कुल 414 मतदान केंद्र हैं। हालांकि, अभी तक नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, ऊना जिला में कुल 3.99 लाख मतदाता हैं जिनमें पुरुषों की संख्या 2,02,829 और महिलाओं की संख्या 1,96,390 है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र का टेरा मतदान केंद्र समुद्रतल से सबसे ज्यादा ऊंचाई पर है।

13वीं बार लोस चुनावों में मतदान करेंगे पंडित शिवराम
उपमंडल बड़सर की ग्यारह ग्रां पंचायत के भालत गांव निवासी 101 वर्षीय पंडित शिव राम अब 13वीं बार लोकसभा चुनावों में मतदान करेंगे। इससे पूर्व वह 12 लोकसभा चुनावों में मतदान कर चुके हैं। शिवराम का जन्म जुलाई 1917 में हुआ है। वहीं विस चुनावों में शिवराम 11 बार मतदान कर चुके हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान देश के लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

बीते पांच चुनावों में जीत और हार

वर्ष            भाजपा             कांग्रेस
2014     4,48,035        3,49,632
2009     3,73,598        3,00,866
2008     3,74,339        1,99,637
2007     3,82,128        3,02,069
2004    3,13,243        3,11,628

राजपूत बहुल सीट से तीन बार ओबीसी बने सांसद

संसदीय क्षेत्र के 10 विस हलकों में भाजपा विधायक हैं जबकि छह पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय है। संसदीय सीट क्षेत्र से तीन कैबिनेट मंत्री आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, पंचायती राज वीरेंद्र कंवर और उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर हैं।

हमीरपुर सीट में 13.09 लाख मतदाताओं में सबसे अधिक सवर्ण मतदाता हैं। संसदीय क्षेत्र में बेशक राजपूत वोटर अधिक हैं। लेकिन हमीरपुर के नादौन से संबंध रखने वाले कांग्रेस से ओबीसी प्रत्याशी रहे नारायण चंद पराशर ने लोकसभा में तीन बार जीत हासिल की थी।

संसदीय क्षेत्र में 5 लाख राजपूत, 2.70 लाख ब्राह्मण, 3.23 लाख अनुसूचित जाति, 26 हजार अनुसूचित जनजाति और 2 लाख ओबीसी वोटर हैं। 17 विधानसभा क्षेत्रों में हमीरपुर जिला की भोरंज, बिलासपुर की झंडूता और ऊना की चिंतपूर्णी सीट कुल तीन विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

ऊना में 3.97 लाख सवर्ण, 8601 एसटी, व 1.15 लाख एससी, हमीरपुर में 3.42 लाख सवर्ण, 3044 एसटी व 1.09 लाख एससी, बिलासपुर में 2.72 लाख सवर्ण, 10693 एसटी व 98,989 एससी वोटर हैं। 

हमीरपुर सीट के प्रमुख मुद्दे

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी मुद्दे हैं। जिनमें से अभी बीते माह कइयों के शिलान्यास हो चुके हैं। जिसमें एम्स, पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर, देहरा में सीयू की स्थापना, ऊना में ट्रिपल आईटी और नादौन में केवि का शिलान्यास हो चुका है। 

-हमीरपुर-ऊना रेललाईन
-हमीरपुर के जाहू और नादौन में एयरपोर्ट
-बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
-ऊना में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(ट्रिपल आईटी)
-ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर
-कांगड़ा के देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय
-हमीरपुर के नादौन में केंद्रीय विद्यालय
-सुजानपुर से लेकर देहरा तक वाटर स्पोर्ट्स
-संसदीय क्षेत्र में शहीद स्मारक

13वीं बार लोस चुनावों में मतदान करेंगे पंडित शिवराम 

loksabha election 2019 hamirpur seat side story

उपमंडल बड़सर की ग्यारह ग्रां पंचायत के भालत गांव निवासी 101 वर्षीय पंडित शिव राम अब 13वीं बार लोकसभा चुनावों में मतदान करेंगे। इससे पूर्व वह 12 लोकसभा चुनावों में मतदान कर चुके हैं।

शिवराम का जन्म जुलाई 1917 में हुआ है। वहीं, विस चुनावों में शिवराम 11 बार मतदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आजकल चुनाव प्रचार काफी हाइटेक हो गया है।

पहले प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते थे, लेकिन अब मोबाइल, टेलिविजन और मीडिया के माध्यम से प्रचार हो रहा है। अब तो झट से वोट डल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed