फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha speaker sumitra mahajan will give tranning to hp mla

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन विधायकों को पढ़ाएंगी सियासत का पाठ

Sun, 04 Feb 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 04 Feb 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
lok sabha speaker sumitra mahajan will give tranning to hp mla

विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों से चुनकर आए विधायकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। विधायकों के कार्य, अधिकार एवं कर्तव्यों पर आधारित इस ट्रेनिंग में कई वरिष्ठ नेता विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


इनमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, थावर चंद गहलोत सहित कई वरिष्ठ मंत्री हिमाचल आकर विधायकों को अहम जानकारियां देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि 7 व 8 फरवरी को शिमला में विधायकों की विशेष ट्रेनिंग होगी। इन दो दिनों के भीतर उन्हें विधायक के कार्यों के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के पटना में 16 और 18 फरवरी को विधानसभा अध्यक्षों की भी कांफ्रेंस होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें वह देश की विधानसभाओं के बारे जानकारी जुटाएंगे। ताकि किसी प्रदेश की बेहतरीन व्यवस्था को हिमाचल में भी अपनाया जा सके। इस मौके पर नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग आदि भी उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा में रिसर्च विंग बनाने की तैयारी

lok sabha speaker sumitra mahajan will give tranning to hp mla

विस अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा में रिसर्च विंग बनाने की योजना है। विधानसभा में लंबे वर्षों से पहुंच रहे वरिष्ठ विधायकों के वक्तव्यों पर रिसर्च कर विषय आधार पर उसकी एक फाइंडिंग बनाई जाएगी। जिन्हें पढ़कर विधायक हिमाचल प्रदेश के हित के बारे में चिंतन कर सकेंगे।

बिंदल ने कहा कि नाहन में बेहतर सफाई व्यवस्था, सड़क, पानी, रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। नाहन में बंद पड़ी ऐतिहासिक फाउंडरी की जमीन पर क्राफ्ट विलेेज खोलने का प्रयास किया जाएगा।

इस दिशा में कदम भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह 13 फरवरी को हरियाणा के सूरजकुंड में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध क्राफ्ट मेले में जा रहे हैं। इस दौरान टूरिज्म के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस मेले को अच्छे ढंग से जांचा-परखा जाएगा। ताकि उसके आधार पर नाहन फाउंडरी में क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जा सके।

लोक लेखा तथा प्राक्कलन समितियों की बैठकें 

lok sabha speaker sumitra mahajan will give tranning to hp mla

विधानसभा सचिवालय में दो और तीन फरवरी को नव गठित लोक लेखा तथा प्राक्कलन समितियों की बैठक हुई। 13वीं विधान सभा के गठन के बाद समितियों की पहली बैठक थी। लोक लेखा समिति की बैठकें कार्यकारी सभापति राकेश पठानिया की अध्यक्षता में हुई।

बैठक के पहले दिन सदस्यों का परिचय किया गया। हर्ष वर्धन चौहान, इंद्र सिंह, बिक्रम सिंह जरयाल, पवन काजल, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह और होशियार सिंह ने भाग लिया। प्राक्कलन समिति की बैठकों की अध्यक्षता सभापति रमेश चंद ध्वाला ने की। इस दौरान जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, नरेंद्र ठाकुर, जिया लाल, आशीष बुटेल, सुरेंद्र शौरी व प्रकाश राणा ने बतौर सदस्य बैठकों में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed