फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Mandi Rally Dalai Lama Himachal Pradesh

PM Modi In Himachal: 'दलाई लामा का नाम लेने से भी डरती थी कांग्रेस, कंगना के लिए कहीं भद्दी बातें',

Fri, 24 May 2024 03:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 03:26 PM IST
सार

पीएम मोदी ने शुक्रवार को मंडी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर सीएए, अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। वहीं, भाषण के मध्य उन्होंने दलाई लामा का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi Mandi Rally Dalai Lama Himachal Pradesh
मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के जिस शाही परिवार ने हिमाचल को धोखा दिया, उसने फिर मुड़कर यहां अपनी शक्ल नहीं दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा। मोदी ने कहा कि पालमपुर यहां से ज्यादा दूर नहीं है। मैं आज याद दिलाना चाहता हूं कि पालमपुर में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक थी, उसमें जो निर्णय हुआ था, उससे एक इतिहास रचा गया था। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है।

विज्ञापन


विज्ञापन



'कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देती'
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में लिया गया वो ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। 500 साल का इंतजार, 500 साल अविरत संघर्ष चला, लाखों लोगों ने शहादत दी। अब वो 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। ये इंतजार खत्म किया है आपके एक वोट ने, आपके वोट की ताकत ने 500 साल का इंतजार खत्म किया। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, हिमाचल खुश हुआ है, देवी-देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस खुश नहीं है। अगर आपके एक वोट ने मोदी की ताकत नहीं बढ़ाई होती, तो कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस लगाना चाहती है रिवर्स गियर'
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों में भाजपा एनडीए को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इसमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी, तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। मैं देख रहा हूं कि हिमाचल फिर एक बार 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है। देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है। उन्होंने कहा आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है, कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों। इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वो देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे, सीएए को खत्म करेंगे।

'कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को देती है समर्थन'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है, भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।

'कांग्रेस ने कंगना के लिए कहीं भद्दी बातें'
पीएम मोदी ने कहा कि इस देश को वो नहीं बना सकते, जो सिर्फ बाप-दादा की विरासत पर ही जीते हैं। इस देश को वो बनाएंगे जो मिट्टी से उठकर पहाड़ जितनी ऊंचाइयां छूते हैं। इसलिए, आज भारत का भविष्य हमारे स्टार्ट अप्स शुरु करने वाले नौजवान हैं, स्पेस में अपनी सैटेलाइट भेजने वाले नौजवान हैं, खेतों में ड्रोन उड़ा रही बेटियां हैं, लड़ाकू विमान उड़ा रही बेटिया हैं, लेकिन कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी का नाम लेकर कंगना जी के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वो मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है, हिमाचल के अपमान है, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है।


'कांग्रेस महिला विरोधी'
पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस, 21वीं सदी में आ ही नहीं पाई, लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उल्टा चलती है। ये 20वीं सदी की तरफ जा रही है, कांग्रेस का शाही परिवार घोर बेटी-विरोधी है, कांग्रेस महिला विरोधी है। हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं, कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से भी डरती थी। मेरी तो दलाई लामा जी से अक्सर बात होती है, वो हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत, बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने ज़ोर शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार प्रसार किया है। 

'जयराम ठाकुर बोले मोदी मैजिक कायम'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है, इसलिए इसे रोकना जरूरी है। हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं हिमाचल की जनता से आग्रह करूंगा कि यहां विधानसभा उप-चुनाव में भी सभी 6 सीटें भाजपा को जिताएं, हिमाचल के भविष्य सुनिश्चित करें। भाजपा की इस रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की यह दिन ऐतिहासिक है जब इतना बड़ा जन सैलाब पीएम मोदी की रैली में उभरा। इससे साफ दिखता है की देश में प्रदेश में और मंडी में मोदी मैजिक कायम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed