फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election2019: CPI (M) released manifesto for the Lok Sabha elections 2019 in shimla

लोकसभा चुनाव: माकपा ने जारी किया घोषणापत्र, जनता से किए ये वादे

Thu, 18 Apr 2019 06:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Apr 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election2019: CPI (M) released manifesto for the Lok Sabha elections 2019 in shimla
माकपा का घोषणापत्र - फोटो : अमर उजाला

माकपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें मजदूरों के लिए प्रति माह 18 हजार रुपये का मासिक वेतन देने की घोषणा की। इस घोषणापत्र को माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य राकेश सिंघा ने जारी किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर माकपा सचिवालय मंडल सदस्य संजय चौहान के अलावा माकपा नेता कुलदीप तंवर और बलवीर पराशर भी मौजूद रहे। पार्टी मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि तीन सीटों पर इसका समर्थन कांग्रेस को रहेगा।
विज्ञापन


अपने घोषणापत्र में माकपा ने कई वायदे किए हैं। माकपा ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का भी एलान किया। भूमिहीन किसानों को जमीन देने और जंगली-जानवरों की समस्या को हल करने का भी घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावशाली लोगों को बचाने में सीबीआई का इस्तेमाल 

lok sabha election2019: CPI (M) released manifesto for the Lok Sabha elections 2019 in shimla
राकेश सिंघा - फोटो : अमर उजाला

सिंघा ने आरोप लगाया कि सीबीआई केंद्र सरकार का हथियार बनकर रह गई है। हिमाचल के गुड़िया केस में प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया गया। देश को बचाने के लिए भाजपा और इसके सहयोगी दलों को सत्ता से बाहर करना होगा।

सिंघा ने उपजाऊ भूमि को अलग-अलग प्रोजेक्टों के लिए देने पर भी लंबी लड़ाई लड़ने का एलान किया। रेल विकास में भी केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की। एक भी नई लाइन प्रदेश को नहीं देने के मामले में वह विधानसभा सदस्य होने के नाते विधानसभा के मानसून सत्र में प्रिविलेज मोशन लाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed