फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Politics heated up from Himachal to Delhi due to Kangana Ranaut's political entry.

सत्ता संग्राम: कंगना रणौत की राजनीतिक एंट्री से हिमाचल से दिल्ली तक सियासत गर्म

Thu, 28 Mar 2024 10:39 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

 सक्रिय राजनीति में कंगना की एंट्री के बाद भाजपा एकजुटता का संदेश देकर कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी जंग के लिए जुट गई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Politics heated up from Himachal to Delhi due to Kangana Ranaut's political entry.
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की एंट्री ने हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्मा दी है। सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री के बाद भाजपा एकजुटता का संदेश देकर कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी जंग के लिए जुट गई है।  कंगना के साथ भाजपा भी कांग्रेस को घेरने में जुट गई है। उधर, मंडी की जंग में कंगना के उतरने से कांग्रेस में भी प्रत्याशी के सवाल पर मंथन-चिंतन जोर पकड़ चुका है। कंगना की सियासत में एंट्री के बाद उन्हें निशाना बनाने के चक्कर में कांग्रेस खुद ही उलझकर रह गई है।

विज्ञापन

 

हालांकि, हिमाचल के कांग्रेस नेता कंगना को ट्रोल कर उनके खिलाफ अभी से माहौल तैयार करने में जुट गए हैं।  इस बीच, टिकट मिलने के बाद कंगना भी कांग्रेस पर हमलावर हैं। प्रदेश से लेकर केंद्र तक भाजपा संगठन कंगना के साथ पूरी तरह से साथ खड़ा हो गया है। भाजपा ने कंगना की गैर मौजूदगी में मंडी में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर कंगना के लिए सियासी कवच तैयार करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह रुठों को मनाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कंगना की जीत के लिए काम करने का संदेश दिया गया है। उधर, मंडी से भाजपा टिकट की घोषणा के बाद कंगना ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वह केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर रही हैं और आभार जताने के साथ मार्गदर्शन ले रही हैं। दिल्ली में मुलाकातों के बाद कंगना मंडी का रुख करेंगी और चुनावी प्रचार में डटेंगी। उनके मंडी लौटने की उम्मीद 28 मार्च तक जताई जा रही है। माना जा रहा है कि हॉट सीट मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी महासंग्राम की तस्वीर साफ होंगी और चुनावी गतिविधियां भी जोर पकड़ेंगी। फिलहाल मंडी से कांग्रेस अपनी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की हां-ना के फेर में उलझने से प्रत्याशी घोषित नहीं पाई है। 

विज्ञापन

हाईकमान के साथ कंगना की बैठकें जारी
मंडी। हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद कंगना रणौत ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। बुधवार को भी कंगना ने भाजपा हाईकमान के साथ चर्चा कर विभिन्न मसलों पर मार्गदर्शन लिया। इसी के साथ चुनावी टिप्स भी लिए। बताया जा रहा है कि कंगना 29 मार्च को मंडी लौटेंगी। यहां वापसी पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां भी चल रही हैं। उधर, भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना पहले ही साफ कर चुकी हैं कि अब वह भाजपा प्रत्याशी हैं और पार्टी लाइन से बाहर नहीं जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed