{"_id":"5ca75fcfbdec2214254475a3","slug":"lok-sabha-election-2019-voter-helpline-will-make-voters-aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: मतदाताओं को जागरूक करेगी ये वोटर हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: मतदाताओं को जागरूक करेगी ये वोटर हेल्पलाइन
Fri, 05 Apr 2019 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
मतदाताओं को चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन को अपग्रेड किया है। आयोग निरंतर सूचना प्रौद्योगिकी को अपडेट कर रहा है, जिससे लोकसभा चुनावों के दौरान 87.5 करोड़ मतदाताओं तक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उम्मीदवार के बारे में दी गई जानकारी मतदाता को मिल सकेगी।
विज्ञापन
इस ऐप में सुधार से मतदाता अब उम्मीदवार का नाम और उम्मीदवार की सूची की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ऐप की विशेषता यह है कि इसके माध्यम से संसदीय अथवा विधानसभा क्षेत्र, चुनाव चरण, राज्य संबंधी वर्गीकृत जानकारी मतदाता को सुलभ होगी।
विज्ञापन
बताया कि इस ऐप से मतदाता अपने स्मार्ट फोन पर हलफनामे तथा काउंटर हलफनामे पढ़ने के अतिरिक्त उन्हें डाउनलोड भी कर सकेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन की स्वीकृति, अस्वीकृति, नामांकन वापस लेना तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची संबंधी वर्गीकृत जानकारी भी इस एप पर उपलब्ध होगी।