फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over sukhwinder sukhu in shillai

वीरभद्र सिंह ने सुक्खू पर फिर साधा निशाना, दिया ये बयान

Fri, 26 Apr 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह/ शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह/ शिलाई (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over sukhwinder sukhu in shillai
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर फिर हमला बोला। संगड़ाह और शिलाई में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी में कई फेरबदल किए गए।

विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी को जोड़ने का नहीं, बल्कि तोड़ने का काम किया। अब कुलदीप राठौर के आने के बाद सब ठीक हो गया है। कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में दलबदली के सख्त खिलाफ हूं। जो व्यक्ति जिस पार्टी में होता है, उसे उसी पार्टी में रहना चाहिए।

विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश की आर्थिक परिस्थितियां बदली

lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over sukhwinder sukhu in shillai

कांग्रेस ने प्रदेश की आर्थिक परिस्थितियां बदली हैं। कांग्रेस कार्यकाल में रेवड़ियों की तरह शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। सड़कें, अस्पताल सहित प्रदेश को विकास की राह दिखाई है। कहा कि वर्तमान सरकार ने उनके कार्यकाल में खोले गए स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का प्रयास किया।

भाजपा एनएच के गीत गा रही है, लेकिन धरातल पर कही कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी धनी राम शांडिल, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान और रेणुका के विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed