फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 vicky shalini and muskan will appeal for voting

शालिनी, विक्की और मुस्कान करेंगे मतदान करने की अपील

Thu, 04 Apr 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 vicky shalini and muskan will appeal for voting
विक्की चौहान - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शन केंद्र शिमला ने चुनाव आयोग के ब्रेंड एंबेसडर मुस्कान ठाकुर, शालिनी शर्मा और विक्की चौहान के वीडियो प्रोमो तैयार किए हैं। 8 से 18 अप्रैल तक चलने वाले पहले चरण में प्रथम जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिसके लिए युवा सब डिवीजनल मैजिस्ट्रेट के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी डीके रतन ने कहा कि विक्की चौहान के वीडियो प्रोमो हम भारत के मतदाता को दूरदर्शन शिमला से नि:शुल्क प्रसारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिग एफएम शिमला की रेडियो जॉकी शालिनी शर्मा भी रेडियो के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की स्टेट आइकन मुस्कान ठाकुर भी अपने रिकॉर्डिड संदेशों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल, 2019 से शुरू होने वाले दूसरे चरण के अंतर्गत मतदाताओं से किसी भी राजनीतिक दल के प्रलोभन में न आने का आह्वान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दूरदर्शन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed