{"_id":"5cdc3512bdec2207132d65ed","slug":"lok-sabha-election-2019-union-minister-rajnath-singh-rally-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के ढालपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के ढालपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
Wed, 15 May 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 May 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर के ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मैदान में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह 16 मई को कुल पांच रैलियां करेंगे। इसमें पहली रैली सुबह 11 बजे रथ मैदान में होगी, जबकि चार अन्य रैलियां पंजाब में होंगी।
विज्ञापन
एसपीजी ने बुधवार को स्थानीय प्रशासन के साथ रैली स्थल और उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थलों का जायजा लिया। जिला भाजपा ने भी रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि गुरुवार सुबह राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से ढालपुर मैदान पहुंचेंगे और यहां से सीधे रैली स्थल जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैली में जिलाभर से करीब 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के जिला पदाधिकारी बुधवार देर शाम तक रैली स्थल पर तैयारियां में लगे रहे। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी खुशहाल राठौर तथा दिगम्बर राणा भी मौजूद रहे।