फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: suresh chandel statement in bilaspur himachal

चंदेल बोले-अभी भाजपा में ही हूं, जल्द होगी स्थिति साफ

Fri, 19 Apr 2019 08:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: suresh chandel statement in bilaspur himachal
सुरेश चंदेल - फोटो : अमर उजाला

 पूर्व सांसद सुरेश चंदेल शुक्रवार को सीधे नयना देवी के दर पहुंचे, जहां एकाएक उनके सुर बदले नजर आए। कहा-अभी भाजपा में हूं और भाजपा का काम कर रहा हूं। यह भी कहा कि जल्द स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


लेकिन सीएम से मिलने के बाद श्री नयना देवी पहुंचने से कई कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं उनकी घर वापसी तो नहीं हो रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट पर कांग्रेस की ओर से चुनावी रण में उनके उतरने की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन


इसी दौरान कांग्रेस ज्वाइन करने की भी बीच में बात सामने आई। लेकिन ऐन मौके पर उनकी कांग्रेस में एंट्री नहीं हो पाई थी। हालांकि शुरू में कांग्रेस में एंट्री की बातों को लेकर भाजपा चंदेल को लेकर गंभीर नहीं नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस में रामलाल ठाकुर को निकट मिलने के बाद पार्टी के कई नेता चंदेल से मिले। इसी दौरान चंदेल ने हमीरपुर में पूर्व सीएम धूमल से मुलाकात की। अगले दिन सीएम जयराम ठाकुर बिलासपुर में बंद कमरे में चंदेल से मिले थे। 

श्री नयना देवी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंदेल ने कहा कि आज की तारीख में वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही काम कर रहे हैं। अलग-अलग जगर से चुनाव लड़ने के ऑफर जरूर आए, लेकिन वह अभी भाजपा में ही काम कर रहे हैं।


दो-तीन दिन में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed