किशन कपूर ने नामांकन में बुलाए कर्मचारी और अफसर: सुधीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कांगड़ा-चंबा से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर पर नामांकन में कर्मचारियों और अफसरों को बुलाने का आरोप लगाया है। सुधीर ने बताया कि कपूर ने नामांकन में भीड़ जुटाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया, जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है।
शिकायत में आरोप हैं कि भाजपा की दाड़ी जनसभा के लिए पंचायत सहायकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन कर आने के लिए धमकाया जा रहा है। इसके हमारे पास सबूत हैं। कपूर ने इस पर बात करने से इंकार कर दिया। भाजपा धर्मशाला मंडल अध्यक्ष रमेश अटवाल ने कहा कि दाड़ी जनसभा में कौन आता है पता चल जाएगा।
भाजपा को मिल रहे समर्थन से सुधीर बौखलाए: अटवाल
वहीं, भाजपा धर्मशाला मंडल अध्यक्ष रमेश अटवाल ने सुधीर शर्मा पर पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर पर लगाए आरोप पर लटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को आभास हो गया है कि उनका प्रत्याशी किसी भी सूरत में जीतने वाला नहीं है।
इसलिए अब ऐसे निराधार आरोप लगाए जाने लगे हैं। कांग्रेस चाहे तो कैमरों से निगरानी करे और देख ले कि किशन कपूर के नामांकन में कौन से अफसर और कर्मचारी आते हैं। कांग्रेस भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर घबरा गई है।