{"_id":"5c988e5ebdec2214492a8e38","slug":"lok-sabha-election-2019-special-facilities-for-divyangs-by-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्वस्थ वोटर मतदान के लिए साथ ला सकेंगे सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्वस्थ वोटर मतदान के लिए साथ ला सकेंगे सहायक
Mon, 25 Mar 2019 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में दिव्यांगजनों को मतदान केंद्रों पर प्राथमिकता दी जाएगी। वे बिना प्रतीक्षा किए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत दृष्टिहीन और अस्वस्थ मतदाता को सहायक साथ लाने की अनुमति के बारे में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिव्यांगों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कर्मियों को जागरूक किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर दिव्यांगजन बूथ स्तर के अधिकारी को सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों पर सूचक, हेल्प डेस्क, धरातल पर मतदान केंद्र, प्रवेश द्वार से लेकर मतदान कंपार्टमेंट तक खुला मार्ग, रैंप, सुलभ शौचालय, पेयजल, विशेष प्रवेश तथा निकासी सुविधा, प्रकाश, ब्रेल बैलेट गाइड, एडजेस्टेबल ब्रेल युक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, व्हील चेयर, बूथ स्वयं सेवक तथा मतदान से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से बुकिंग मतदान के दिन से पहले की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पीडब्ल्यूडी मोबाइल ऐप एंड्रायड गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।
136 मतदान केंद्रों पर तैनात होंगी महिला कर्मचारी
प्रदेश में महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए 136 मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जहां महिला मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा। अनाथालयों के लिए पांच मतदान केंद्रों को स्थापित किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों को लाहौल स्पीति के ‘की’ में, कांगड़ा के दाड़ी, मंडी के भंगरोटू-1, शिमला के बसंतपुर और सोलन के धर्मपुर में स्थापित किया जाएगा।