{"_id":"5cdad1a7bdec22076c4ece4e","slug":"lok-sabha-election-2019-selfie-points-will-be-made-at-polling-booths-for-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट
Wed, 15 May 2019 11:03 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 May 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने को चुनाव आयोग ने पूरा जोर लगा दिया है। वोटरों के लिए मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मॉडल पोलिंग स्टेशन चिह्नित कर उन्हें मतदाताओं के लिए विशेष तौर पर तैयार करें। ऐसे केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएं, ताकि मतदान के बाद मतदाता सेल्फी ले सकें। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि इन फोटो को मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप पर अपलोड कर चुनाव आयोग को भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदाताओं की फोटो अपलोड करेगा। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि वैसे तो हर मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, शौचालय के अलावा दिव्यांगों के लिए मूलभूत सुविधाएं होंगी, लेकिन मॉडल पोलिंग स्टेशनों की साजसज्जा कर मतदाताओं के स्वागत में रेड कारपेट बिछेगा। हर मतदाता का मतदान कर्मचारी स्वागत करेंगे और मतदान करके जाते समय उन्हें धन्यवाद भी कहेंगे।
विज्ञापन