फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 SDM sent report to election commission of pawan kajal

मोदी-शाह को रंगा-बिल्ला कहने पर बढ़ सकती है काजल की मुश्किल

Sat, 11 May 2019 03:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 May 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 SDM  sent report to election commission of pawan kajal
पवन काजल - फोटो : फाइल फोटो

कैलेंडर और पोस्टर मामले में धर्मशाला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद एक और केस में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पपरोला में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रंगा और बिल्ला कहने के आरोप में काजल पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन


मामले की जांच के बाद चुनाव आयोग की रिपोर्ट में मोदी और शाह को रंगा बिल्ला कहने के आरोप साबित हो गए हैं। भाजपा की शिकायत के बाद जिला निर्वाचन टीम ने मामले की जांच की थी। इससे पहले एक जांच रिपोर्ट शिमला भेजी जा चुकी थी। चुनाव आयोग ने इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी से और तथ्य मांगे थे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन टीम ने रंगा बिल्ला शब्दों की रिकार्डिंग शुक्रवार को एक सीडी के माध्यम से शिमला भेज दी है। इस सीडी में साबित हो रहा है कि पवन काजल ने मोदी-शाह को रंगा-बिल्ला कहा है। पवन काजल ने मोदी-शाह पर रंगा-बिल्ला की टिप्पणी 2 मई को पपरोला में हुई जनसभा के दौरान की थी। एडीएम कांगड़ा मस्तराम भारद्वाज ने कहा कि रंगा-बिल्ला टिप्पणी मामले की जांच रिपोर्ट शिमला भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed