फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 satpal satti statement over BJP election rallies

सभी जिला परिषद वार्डों में होंगी चुनावी रैलियां : सत्ती

Sun, 14 Apr 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 satpal satti statement over BJP election rallies
फाइल फोटो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के 187 सम्मेलनों के बाद अगले दौर के प्रचार में जुट गई है। सोमवार से पार्टी चुनाव प्रसार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 256 जिला परिषद वार्डों में चुनावी रैलियां करेगी। 

विज्ञापन


सत्ती ने बताया कि पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन रविवार को प्रदेश में हर मंडल में संपन्न हो गए हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा ने 58, महिला मोर्चा ने 60 और अनुसूचित जाति मोर्चा ने 61 सम्मेलन आयोजित किए।
विज्ञापन


हर जिला परिषद क्षेत्रवार रैलियां 17 मई तक होनी हैं। हर रैली में कम से कम 2000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इन रैलियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश के सभी मंत्री व शीर्ष नेतृत्व संबोधित करेंगे। इसके अलावा चुनाव से पूर्व अंतिम चरण के प्रचार में पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र में दो बड़ी रैलियां करेगी, जिसमें केन्द्रीय नेतृत्व प्रचार के लिए आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed