{"_id":"5cd6b688bdec220774413952","slug":"lok-sabha-election-2019-satpal-satti-satement-over-rahul-gandhi-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी से वापस लिया जाए भारत रत्न: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी से वापस लिया जाए भारत रत्न: सत्ती
Sat, 11 May 2019 06:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 May 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस की ओर से 1984 के सिख नरसंहार को जायज ठहराने की निंदा करते हुए मांग की है कि हजारों सिखों की हत्या के लिए जिम्मेदार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतने बड़े अपराध के लिए देशभक्त सिखों और राष्ट्र से माफी मांगने को तैयार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के उस बयान को शर्मनाक बताया, जिसमें सिखों के हत्याकांड के बारे में कहा गया था कि अगर यह हुआ तो क्या हुआ।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि राजीव गांधी की मृत्यु के बाद कांग्रेस सरकार ने उन्हें सिख नरसंहार के इनाम के तौर पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर एक अपराध किया था।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि हजारों सिखों के कत्लेआम के दोषी से भारत रत्न वापस लिया जाए। इससे देश की जनता और विशेषकर सिख समुदाय की भावनाओं पर कुछ मरहम लगेगा।
कांग्रेस को इस पाप के लिए कभी क्षमा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नरसंहार के 35 साल बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और और पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला। कांग्रेस लगातार सिखों के जले पर नमक छिड़क रही है।