फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Rahul Gandhi election rally in Solan now on 15 may

सोलन में अब इस दिन होगी राहुल गांधी की चुनावी रैली

Thu, 09 May 2019 11:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Rahul Gandhi election rally in Solan now on 15 may

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली वाले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा नहीं होगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की दूसरी चुनाव रैली सोलन में अब 10 के बजाय 15 मई को तय हो गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर को अवगत करा दिया है। इससे राहुल की पहली चुनावी रैली ऊना में 10 मई को दोपहर बाद दो बजे आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


राहुल की ऊना रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऊना में डेरा जमाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोलन में अब राहुल गांधी की रैली 15 मई को सोलन में होगी। 10 मई को सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भी आयोजित हो रही है। माना जा रहा है कि प्रशासन के समक्ष दो वीवीआईपी की रैली के लिए सुरक्षा प्रबंध करने में मुश्किल हो रही थी।


प्रधानमंत्री की रैली के लिए पहले स्थानीय प्रशासन के पास आवेदन किया गया था। राहुल की पहले 10 मई को सोलन के पुलिस मैदान में रैली कराने का फैसला लिया गया था। अब हाईकमान ने राहुल की सोलन में रैली 15 मई को कराने पर सहमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed