फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: property of himachal lok sabha candidates

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए हिमाचल के किस प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति

Thu, 25 Apr 2019 10:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/हमीरपुर/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/हमीरपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: property of himachal lok sabha candidates

अंतिम चरण में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा के सुरेश कश्यप, कांग्रेस के आश्रय शर्मा और रामलाल ठाकुर समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

विज्ञापन


तीनों ही नेताओं ने अपने अपने नामांकन के जरिये शक्ति प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के कवरिंग कैंडीडेट के रूप में प्रकाश चौधरी ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन


आश्रय की उम्र 32 वर्ष है और उनके पास 97 लाख 69 हजार 270 रुपये की चल व 2 करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। कुल 3.41 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 43 लाख 94 हजार 395 रुपये की चल संपत्ति व 93 लाख 18 हजार रुपये का ऋण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल में 19 लाख बढ़ गई रामलाल की संपत्ति

lok sabha election 2019: property of himachal lok sabha candidates
रामलाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर की कुल संपत्ति डेढ़ साल में 19 लाख रुपये बढ़ गई। शपथपत्र में उन्होंने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 3.48 करोड़ रुपये बताई है। चल संपत्ति 45.39 लाख और अचल संपत्ति 3.03 करोड़ है।

इससे पूर्व 2017 के विधानसभा चुनावों के समय रामलाल ठाकुर ने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 3.29 करोड़ रुपये बताई थी। जिसमें चल संपत्ति 32.15 लाख थी और अचल संपत्ति 2.97 करोड़ थी।

डेढ़ साल में दोगुना बढ़ी सुरेश कश्यप की चल संपत्ति

lok sabha election 2019: property of himachal lok sabha candidates
सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

शिमला संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप की चल अचल संपत्ति में पिछले डेढ़ साल में भारी इजाफा हुआ है। साल 2017 के हलफनामे के अनुसार उनके पास 14 लाख 10 हजार की चल संपत्ति थी जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार अब उनके पास 36 लाख 60 हजार की चल संपत्ति है।

इसमें दो चार पहिया वाहन के अलावा सौ ग्राम सोन के आभूषण के अलावा 50 हजार नकद शामिल है। इसी तरह 2017 में उनके पास 69 लाख 38 हजार की अचल संपत्ति थी जबकि वर्तमान में वह 85 लाख 80 हजार की संपत्ति के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed