फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Neeraj Bharti targets Kuldeep Rathore and Sudhir Sharma

भारती ने राठौर और सुधीर पर साधा निशाना, बोले- समय आने पर सिखाऊंगा सबक

Wed, 17 Apr 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Apr 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Neeraj Bharti targets Kuldeep Rathore and Sudhir Sharma
नीरज भारती (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता चंद्र कुमार के बाद पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर निशाना साधा है। अपने फेसबुक पोस्ट पर नीरज भारती ने नाम लिए बिना लिखा है कि एक बार फिर से इस राष्ट्रीय नेता ने मेरे साथ गेम खेल दी। 

विज्ञापन


भारती ने लिखा - राठौर साहब मेरी बात उस राष्ट्रीय नेता को भी सुना देना। जब मैंने पहली बार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी तो उसमें लिखा था कि मैं आजीवन कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करता हूं। फिर उसके बाद मैंने कांग्रेस टिकट पर 3 चुनाव लड़े, जिसमें से 2 जीते और कभी और कोई सदस्यता का फॉर्म नहीं भरा।
विज्ञापन


रही सदस्यता को रिन्यू करने की बात तो ये कोई गाड़ी की इंश्योरेंस नहीं कि एक साल रिन्यू नहीं करवाई तो एक्सपायर हो जाएगी। मेरी सदस्यता कांग्रेस के कागजों में हो न हो पर कांग्रेस मेरे खून में जरूर है और हमेशा रहेगी। मैं उनमें से नहीं हूं - आज एक पार्टी और कल दूसरी पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम लिए बिना भारती ने लिखा है - इस राष्ट्रीय नेता को आने वाले समय में मैं सबक सिखाऊंगा। ये नेता पहले अपने लिए लोस टिकट की पैरवी कर रहा था। जब लगा कि टिकट मिल गया और चुनाव हार गया तो क्या बनेगा। इसलिए इसने पवन काजल को आगे कर चाल चली ताकि नाम जाए कि ओबीसी नेता के लिए मैंने त्याग किया जिससे दोनों हाथ में लड्डू रहें।  

भारती ने लिखा है - भाजपा के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। इसलिए, मैं भी ऐसे भाजपा नेताओं को उन्हीं की भाषा में जवाब देता हूं। मैं अपने राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां नहीं सुन सकता हूं। मेरा खून खौलता है। रही बात मेरी सदस्यता की तो कांग्रेस मेरे खून में है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चापलूसों से दूर रहें। इससे कांग्रेस मजबूत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed