फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Minister Anil Sharma complains of viral poster in police shimla

वायरल पोस्टर को लेकर जयराम सरकार के मंत्री अनिल शर्मा ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 10 Apr 2019 08:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Minister Anil Sharma complains of viral poster in police shimla

जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने भाजपा के लिए वोट अपील करते उनके पोस्टर की शिकायत पुलिस में कर दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शिमला को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा के लिए वोट अपील करते हुए मेरी फोटो के साथ पोस्टर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसकी जांच की जाए। यह पोस्टर मेरी अनुमति के बिना तैयार किया है। अनिल ने शिकायत सादे कागज पर की है। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि मंत्री अनिल शर्मा ने लिखित शिकायत दी है। 

विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को मंडी में अनिल की फोटो लगा भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील का पोस्टर जारी हुआ।

पोस्टर में पीएम मोदी, सीएम जयराम और सांसद प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की फोटो के साथ कमल के फूल वाला मफलर पहने अनिल का फोटो लगा था। न मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा और न पार्टी छोड़ूंगा की बात पोस्टर में लिखी थी। गौर हो कि अनिल के बेटे आश्रय मंत्री में कांग्रेस प्रत्याशी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed