फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: kuldeep rathore statement over bjp govt

भाजपा सरकार महिला विरोधी: कुलदीप राठौर

Sat, 11 May 2019 10:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: kuldeep rathore statement over bjp govt

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम की जनसभा में उन्हीं की पार्टी की महिला नेता के साथ बदसलूकी चिंता का विषय है।

विज्ञापन


इस घटना से साफ है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और उत्पीड़न के मामले चिंता का विषय हैं। राठौर ने कहा कि महिलाओं के प्रति मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दोहरा चरित्र सामने आया है।
विज्ञापन


खुद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह घटनाक्रम और फिर उनकी चुप्पी से साफ है कि महिलाओं के प्रति उनका कितना आदर है। जयराम सरकार में महिला उत्पीड़न का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई अन्य मामले पहले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी पर भी ऐसा ही एक मामला दर्ज हुआ था, जिसे उन्होंने दबा दिया था। कहा कि मुख्यमंत्री में नैतिकता होती तो वह अपने चहेते नेता बलदेव भंडारी की डांट-फटकार करते और महिला का सम्मान करते हुए इस पर तुरंत कार्रवाई करते। अब जब पुलिस में यह मामला दर्ज हुआ है। इसे दबाने की कोशिश निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed