फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 himachal cap demand increased in these days

चुनावी मौसम में चार गुना बढ़ गई हिमाचली टोपी की डिमांड

Wed, 08 May 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 himachal cap demand increased in these days
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा का पर्याय माने जाने वाली हरी और मैरून टोपी की डिमांड चुनावी मौसम में चार गुना तक बढ़ गई है। शिमला के मालरोड स्थित खादी आश्रम और हिमाचल इंपोरियम में हिमाचली टोपियां हाथों हाथ बिक रही हैं। इन दिनों खादी कुर्ता, नेहरू जैकेट और मफलर की भी खासी मांग है।

विज्ञापन


खादी आश्रम के प्रबंधक गंगाधर सिंह के अनुसार सामान्य दिनों में महीने भर में 100 से 150 टोपियां बिकती हैं लेकिन इन दिनों डिमांड चार गुना बढ़कर 400 से ज्यादा पहुंच गई है। लक्कड़ बाजार स्थित खादी कारखाने में टोपियां बनाने को अतिरिक्त कारीगर लगाने पड़े हैं।
विज्ञापन


आजकल खादी कुर्ते की भी डिमांड ज्यादा है। हिमाचल इंपोरियम के सहायक प्रबंधक ईश्वर दत्त शर्मा बताते हैं कि पिछले एक हफ्ते से डिमांड दोगुनी हो गई है। पहले रोजाना 8 से 10 टोपियां बिकती थीं इन दिनों 15 से 20 की डिमांड आ रही है। शिमला बुटिको की प्रबंधक नीना ठाकुर ने बताया कि जब भी शिमला में राजनीतिक दलों की बैठक या कोई अन्य कार्यक्रम होता है भारी संख्या में हिमाचली टोपियों की डिमांड आती है। हरी और मैरून 100 टोपियां हमेशा स्टॉक में रखनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज पर आशियाना परिसर में चल रही दीनबंधु कोआपरेटिव सोसायटी की दुकान के सहायक प्रबंधक कृष्ण चंद ने बताया कि चुनावी सीजन में 50 से 60 टोपियों की डिमांड रहती है। सैलानी भी हिमाचली टोपियां खूब पसंद कर रहे हैं।

लोअर बाजार में बिक रही कमल के फूल वाली सदरी

चुनावी मौसम में लोअर बाजार के संसार टेलर ने भाजपा के कमल के फूल की छाप वाली स्पेशल नारंगी सदरी तैयार की है। संचालक संसार कौशल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से इसके लिए कपड़ा मंगवाया था। अभी दो पीस तैयार किए हैं। एक पीस तो बनते ही लोअर बाजार के ही कारोबारी ने खरीद लिया।

हिमाचल में टोपियों का इतिहास
वीरभद्र सिंह पहली बार 1983 में हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। वीरभद्र हरे रंग की बुशैहरी टोपी पहनते हैं। समय के साथ यह टोपी कांग्रेस की पहचान बन गई। 1998 में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। धूमल मैरून रंग की टोपी पहनते हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से मैरून टोपी भाजपा की पहचान बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed