{"_id":"5cb73693bdec2213e6490997","slug":"lok-sabha-election-2019-himachal-bjym-warning-to-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं को दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं को दी ये चेतावनी
Wed, 17 Apr 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
विशाल चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और हिमाचल के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कीचड़ उछालने का अभियान तुरंत बंद नहीं किया तो राहुल गांधी के पोस्टरों पर कालिख पोती जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान ने चेताया कि यदि यह सब बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस नेताओं को सड़कों पर पकड़कर उनके मुंह काले कर दिए जाएंगे। राहुल गांधी के पुतले फूंके जाएंगे और कांग्रेस की रैलियों में विरोध-प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने दुष्प्रचार में सभी सीमाएं लांघ दी हैं, इसलिए उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। विशाल चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में प्रधानमंत्री को ‘चोर’ कहकर देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह बेदाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है जिसने उन्हें प्रधानमंत्री चुना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार का इतिहास राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की उम्र से भी ज्यादा पुराना है। उनके पिता राजीव गांधी को बोफोर्स घोटाले में फंसने के कारण प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।
राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस के सबसे बड़े घोटालेबाज हैं जो जमानत पर छूट कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विशाल चौहान ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और कानून का पूरा सम्मान करती है। लेकिन, इसे भाजपा की कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।