फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Himachal BJP Media Center in Shimla City

भाजपा ने शिमला शहर के बीचोंबीच बनाया एक और मीडिया सेंटर

Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Himachal BJP Media Center in Shimla City
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा का एक और ‘वॉर रूम’ शिमला शहर के बीचोंबीच बनाया गया है। सर्कुलर रोड से माल रोड जाने वाली लिफ्ट के पास एक नामी होटल में यह मीडिया सेंटर और प्रेस कांफ्रेंस हाल तैयार किए गए हैं। भाजपा ने इसके लिए कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने की एक जगह चुनी है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर के दूर होने पर यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


माल रोड से लिफ्ट में पांचवें फ्लोर में नीचे उतरने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस रूम तैयार किया गया है। माल रोड वाली मंजिल से लेकर इस प्रेस कांफ्रेंस रूम तक भाजपा के कई होर्डिंग्स और बोर्ड लगे हुए हैं। इसके बाद बाहर पोर्च से होकर गुजरने के बाद एक अलग कमरे को मीडिया सेंटर बनाया गया है। इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर और दो टीवी भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 Himachal BJP Media Center in Shimla City

टीवी अभी और भी लगने हैं। भीतर-बाहर लगे पोस्टरों और होर्डिंग्स में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के भी फोटो लगाए गए हैं।  

भाजपा कार्यालय में पहले से ही चल रहा ‘वॉर रूम’ 
भाजपा के चक्कर स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी का वॉर रूम पहले से ही चल रहा है। इस कार्यालय में चुनाव प्रबंधन की बागडोर पार्टी महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर को दी गई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त उनका सहयोग कर रहे हैं। भाजपा का प्रदेश कार्यालय शहर से बाहर की ओर चक्कर में है, इसीलिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed