{"_id":"5ca4a9dcbdec221456012827","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-road-show-in-kangra-in-support-of-pawan-kajal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में कांग्रेस रोड शो से करेगी चुनावी शंखनाद, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में कांग्रेस रोड शो से करेगी चुनावी शंखनाद, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
Wed, 03 Apr 2019 06:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
पवन काजल
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा-चंबा सीट से अपने उम्मीदवार पवन काजल के चुनाव प्रचार का शंखनाद कांग्रेस बड़े रोड शो से करेगी। टिकट की घोषणा के बाद पवन काजल को कांग्रेस के दिग्गज गुरुवार दोपहर बाद दिल्ली से खुद कांगड़ा लाएंगे।
विज्ञापन
काजल गुरुवार दोपहर साढ़े 3:30 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। पवन काजल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल दिल्ली से साथ आएंगे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कांग्रेस पवन काजल को साथ लेकर मटौर चौक तक रोड शो कर कांगड़ा में चुनावी शंखनाद करेगी। रोड शो के आयोजन का जिम्मा पार्टी महासचिव केवल सिंह पठानिया को दिया गया है।
विज्ञापन
काजल के रोड शो में कांगड़ा और चंबा जिला के कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।