फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: congress leaders reaction after pandit sukhram joined congress party

खेमों में बंटी कांग्रेस में सुखराम की एंट्री का यहां हुआ विरोध

Thu, 28 Mar 2019 09:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress leaders reaction after pandit sukhram joined congress party
फाइल फोटो

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पार्टी में शामिल होने के बाद से कयासबाजी जोरों पर है। पार्टी में एक धड़ा सुखराम की एंट्री को सकारात्मक मान रहा है तो दूसरे धड़े से विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह की दिल्ली में मुलाकात को लेकर खासी चर्चा रही। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक महासम्मेलन में मंडी पहुंचे ठाकुर कौल सिंह ने बातचीत में कहा कि कांग्रेस 124 साल पुरानी पार्टी है।
विज्ञापन


कई लोग जाते हैं और कई लोग आते हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम में 36 का आंकड़ा रहा है। लेकिन राजनीति में दुश्मनी व मित्रता स्थायी नहीं होती। उम्मीद है कि दोनों में अच्छी मित्रता होगी। दोनों गले भी मिलेंगे और कांग्रेस पार्टी के लिए मिलकर काम भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस लीगल सेल में उठे विरोध के स्वर

lok sabha election 2019: congress leaders reaction after pandit sukhram joined congress party

उन्होंने आश्रय शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि वीरभद्र और सुखराम के मुलाकात के परिणाम सकारात्मक होंगे। 

टिकट आवंटन को लेकर सुंदरनगर कांग्रेस लीगल सेल की आपातकालीन बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुंदरनगर कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में आपत्ति जताते हुए हाईकमान को पार्टी के किसी कर्मठ कार्यकर्ता या पदाधिकारी को टिकट देने की मांग की।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट ललित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद से बाहर निकल कर फैसला लेना चाहिए। जनता भी परिवारवाद की राजनीति से दुखी हो चुकी है और कुछ परिवारों ने प्रदेश में राजनीति को अपनी विरासत समझ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed