लोस चुनाव 2019 : टिकट के लिए अभी से सेटिंग में जुटे कांग्रेस के ये नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की चारों लोकसभा सीटों से कांग्रेस टिकट की जुगत में कई नेता अभी से सेटिंग में जुट गए हैं। मंडी, शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर सीटों से पूर्व मंत्री, विधायक और युवा नेता भी टिकट के लिए कतार में खड़े हैं।
शिमला संसदीय सीट से कर्नल धनीराम शांडिल टिकट की जुगाड़ में हैं। शांडिल दो बार शिमला सीट से कांग्रेस टिकट पर जीत दर्ज करके सांसद रह चुके हैं। युवा नेता विनोद सुलतानपुरी और प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित नंदा भी दावेदारी जता रहे हैं।
कांग्रेस एससी विभाग के जिला संयोजक सुरेंद्र गर्ग भी टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। कांगड़ा से दो पूर्व मंत्री टिकट की दौड़ में हैं। एआईसीसी सचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा कांगड़ा से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सुधीर शर्मा कहते हैं कि हाईकमान उनको टिकट देती है तो वह सहर्ष चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व मंत्री जीएस बाली का नाम भी सामने आ रहा है। चंद्रकुमार भी कांग्रेस टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। मंडी संसदीय सीट से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कौल सिंह दावेदार हैं। कौल ने कहा कि अगर हाईकमान ने आदेश किया तो वह मना नहीं करेंगे। इसी सीट से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी कतार में हैं।
भरमौरी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। सोहन लाल ठाकुर सहित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थक प्रकाश चौधरी, बुद्धि सिंह, दीपक शर्मा भी टिकट के दावेदार हैं। एआईसीसी सचिव और उत्तराखंड के प्रभारी राजेश धर्माणी का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल है। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व मंत्री और पीसीसी महासचिव रामलाल ठाकुर का नाम भी टिकट के दावेदारों में है।
बंबर ठाकुर तीन नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू एआईसीसी के सदस्य हैं और प्रदेेश कांग्रेस रिसर्च सेल के अध्यक्ष हैं। राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव और प्रवक्ता हैं। कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र पटियाल भी दावेदारों में शामिल हैं।