{"_id":"5ca4d22abdec2214623096c6","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-candidate-not-declared-from-hamirpur-seat-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर संसदीय सीट से नहीं तय हो पाया कांग्रेस का प्रत्याशी, आज फिर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर संसदीय सीट से नहीं तय हो पाया कांग्रेस का प्रत्याशी, आज फिर होगा मंथन
Thu, 04 Apr 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी जद्दोजहद के बाद भी हमीरपुर संसदीय सीट से अभी भी कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो पाया। अब फिर से मंथन के लिए कांग्रेस हाईकमान से मिलने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ठियोग-कुमारसैन सहित जिला शिमला का चुनावी दौरा करके दिल्ली चले गए हैं। हाईकमान ने गुरुवार को दिल्ली में सुबह 11 बजे के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
हमीरपुर के पैनल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक रामलाल ठाकुर और कर्नल धर्मेंद्र पटियाल के नाम आगे बताए जा रहे हैं। छह बार विधायक और दो बार मंत्री रहे रामलाल के पूर्व लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर भी मंथन किया जाना है, क्योंकि रामलाल एक लोकसभा चुनाव 1500 वोटों से हारे थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने कहा कि वह हाईकमान से दिल्ली में पहली मुलाकात कर चुके हैं। हाईकमान कहेगा तो वह दोबारा दिल्ली जाने को तैयार हैं।