{"_id":"5cd1519fbdec22075c1160a3","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-statement-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में गांधी मुक्त होगी कांग्रेस: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में गांधी मुक्त होगी कांग्रेस: जयराम
Tue, 07 May 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी में त्रांबली में भाजपा की जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। साथ ही वन, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का विकास किया है। ऐसे में अब कांग्रेसियों को मुश्किल हो गई है कि जाएं तो जाएं कहां।
विज्ञापन
कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस गांधी मुक्त होने वाली है। सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आखिरी गांधी बचे हैं। इसके बाद कोई गांधी नहीं बचा है। यह लोकसभा चुनाव कांग्रेस को गांधी मुक्त करेगा।
विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र से जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, वह दादा, पोते ही स्कीम है। दादा-पोते ने अपनी ही चलाई। बेचारे अनिल शर्मा को सैंडबिच बनाकर रख दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपने बेटे आश्रय के लिए भी उनसे टिकट मांगा था।
लेकिन यह पहली बार देखा है कि सुबह किसी और दल से टिकट मांगते हैं और शाम को दूसरे दल से टिकट मांगते हैं। इससे पहले वन, परिवहन, युवा सेवाएं खेल मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम करेगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों में केंद्र ने कई कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान किया है। बीडीसी सदस्य हेमराज शर्मा ने खराहल घाटी की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा।
उन्होंने रोप वे, बिजली, सड़क को चौड़ा करने की मांग रखी। इस दौरान भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता युवराज बोध, मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर, कुलदीप नैय्यर आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों के पास पशु गायत्री मंत्र : महेश्वर
पूर्व विधायक सदर महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों के पास पशु गायत्री मंत्र है। न जाने ऐसे फूंक देते हैं कि लोग सब काबू जाते हैं। चुनाव के तीन चार दिन पहले आते हैं और मंत्र फूंकना शुरू कर देते हैं।