फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: cm jairam thakur reached in rss meeting with the help of Stick

छड़ी के सहारे आरएसएस की बैठक में पहुंचे सीएम, किया मंथन

Thu, 18 Apr 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Apr 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: cm jairam thakur reached in rss meeting with the help of Stick
आरएसएस की बैठक में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बयानबाजी से मचे घमासान के बाद आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों और चुनिंदा नेताओं की बैठक बुधवार को बिलासपुर में हुई। इसमें चुनावों की आगामी रणनीति के अलावा प्रदेश के ताजा हालातों पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


वहीं संघ ने भी साफ कर दिया है कि प्रचार के दौरान सभ्य भाषा का प्रयोग करें। बैठक का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि सीएम जयराम ठाकुर भी छड़ी के सहारे मंडी से बिलासपुर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए प्रदेश प्रभारी तीर्थ सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी सीधे आरएसएस की बैठक में पहुंचे हैं।सूत्रों की मानें तो संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हमीरपुर में हुई थी। जहां से पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद बुधवार को बिलासपुर में चर्चा हुई। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से हाल ही में दिए गए बयान से देशभर में मचे घमासान पर भी विस्तार से चर्चा की गई है। यह भी मंथन किया गया है कि इस बयान के बाद पार्टी को पहुंचे नुकसान की भरपाई कैसे होगी।

इसके अलावा संघ के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव प्रचार में नेता अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे जिससे पार्टी और उम्मीदवार की छवि को नुकसान पहुंचे। इसके अलावा डैमेज कंट्रोल कैसे होगा, इस पर भी घंटों मंथन हुआ। 

इधर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि बिलासपुर में संघ की बैठक हुई है। इसमें सीएम सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। हालांकि, वह बैठक में नहीं थे। ऐसे में बैठक में किस-किस मुद्दे पर बातचीत हुई, वह नहीं बता सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed