कांग्रेस में टिकट के लिए कदमताल तेज, रजनी पाटिल से मिले दावेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव टिकट तय करने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीट के लिए करीब एक दर्जन नेताओं से योग्य उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया।
पाटिल पहले एक-एक कर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं से मिलीं और उसके बाद कांगड़ा के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने अपने संसदीय क्षेत्र से टिकट के दावेदारों पर मन की बात बताई।
माना ये भी जा रहा है कि आवेदन करने वाले नेताओं के बजाय मुलाकात करने वाले नेताओं में से किसी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके लिए 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चारों उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।
पाटिल ने इन नेताओं को बुलाया था चंडीगढ़
इसके बाद पैनल फाइनल कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि पाटिल ने हाईकमान के निर्देश पर इन नेताओं को पंजाब भवन में बुलाया था। इसके बाद अब मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं को बुलाया जाएगा।
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल के जिन पार्टी नेताओं को चंडीगढ़ पंजाब भवन में मुलाकात के लिए बुलाया था, उनमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अनीता वर्मा और विधायक राजेंद्र सिंह राणा। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, जीएस बाली और टीएस भरमौरी शामिल थ।