डेढ़ साल में भाजपा प्रत्याशी के बढ़े 12 लाख, पत्नी की आय में 18 लाख बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए नामांकन पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति में लगभग 13 लाख की बढ़ोतरी हुई है। उनकी पत्नी की संपत्ति 18 लाख बढ़ी है। अचल संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में नामांकन पत्र दाखिल किया।
डेढ़ साल पहले कपूर की चल संपत्ति 91,61,340 रुपये थी। यह अब 1,04,63,282 रुपये हो गई है। उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति 2017 में दी गई जानकारी के मुताबिक 28,45,600 रुपये थी। यह अब 46,58,549 रुपये हो गई है। दोनों के पास 265 ग्राम सोना है।
बेटी के पास 3,83,108 रुपये और बेटे के पास 1,87,208 रुपये हैं। चारों के पास 47 हजार रुपये नकद राशि है। कपूर के पास होटल, घर और जमीन की कुल 5,85,50,000 रुपये और पत्नी के पास 68,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। किशन कपूर को लगभग 36 लाख की अन्य देनदारियां हैं।
डेढ़ साल में नहीं घटी लोन की राशि
पिछले डेढ़ साल में किशन कपूर के लोन राशि में कोई कमी नहीं आई है। कपूर ने घर बनाने को 20 लाख, दो गाड़ियों के लिए 23 लाख और कृषि के लिए 32 लाख रुपये ऋण बैंक से लिया है।