फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019:bjp and congress protest over abusive comments of leaders in himachal

नेताओं के बिगडे़ बोल पर गर्माईं हिमाचल की सर्द फिजाएं, ज्ञापन सौंपे, किया प्रदर्शन

Wed, 17 Apr 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Apr 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019:bjp and congress protest over abusive comments of leaders in himachal

नेताओं के बिगड़े बोल पर हिमाचल की सर्द फिजाएं गरमा गईं हैं। राहुल गांधी के चौकीदार चोर कहने पर भाजपा नेताओं ने बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे। उधर, कांग्रेस नेता सत्ती की ओर से राहुल गांधी पर अपशब्दों के इस्तेमाल को पहले ही मुद्दा बनाए बैठे हैं।

विज्ञापन


एक दिन पहले सभी जिला मुख्यालयों पर धरनों के बाद कांग्रेस ने बुधवार को भी नाहन में प्रदर्शन किए। कुछ दिन पहले ही सतपाल सिंह सत्ती ने नालागढ़ के रामशहर में जनसभा में राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ बोल पर पलटवार करते हुए ऐसे बिगडे़ बोल बोले कि वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन


उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ती ने राहुल गांधी को अपशब्द कहे हैं। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पिछली कांग्रेस सरकार में उपमहाधिवक्ता रहे विनय शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट किया कि जो सत्ती की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह 10 लाख रुपये इनाम देंगे। सत्ती के विवादित बयान से घिरी भाजपा को इससे कांग्रेस को घेरने का भी मौका मिल गया। 

भाजपा युवा मोर्चा ने तो कांग्रेस नेताओं को दी ये चेतावनी

सत्ती पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाने लगी। भाजपा ने भी विनय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की चुनाव आयोग में शिकायत की। दोनों ओर से सत्ती और विनय शर्मा के खिलाफ अलग-अलग थानों में भी शिकायतें की गईं।

इसके बाद सत्ती और विनय शर्मा दोनों पर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हुईं और उन्हें चुनाव आयोग ने भी नोटिस जारी कर उनसे जवाबतलब किया गया है। मंगलवार को कांग्रेस ने सत्ती के खिलाफ जगह-जगह पर प्रदर्शन किए और उनके पुतले भी फूंके।

उधर, बुधवार को जहां सत्ती ने आयोग को अपना जवाब दिया तो भाजपा ने सभी डीसी के माध्यम से भारतीय निर्वाचन आयोग को ज्ञापन दिए कि राहुल गांधी के प्रचार पर रोक लगा दी जाए।

बुधवार को भी नाहन में जिला कांग्रेस कमेटी ने सत्ती के खिलाफ रैली निकाली और उनका पुतला भी फूंका। भाजपा युवा मोर्चा ने तो कांग्रेस नेताओं को पकड़कर सड़कों पर कालिख पोतने की चेतावनी भी दे डाली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed