फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 bhupinder hooda randeep surjewala and Sheila Dikshit in himachal

शीला दीक्षित, हुड्डा और सुरजेवाला भी प्रचार करने आएंगे हिमाचल

Mon, 15 Apr 2019 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 bhupinder hooda randeep surjewala and Sheila Dikshit in himachal
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल में कांग्रेस के प्रचार के लिए 15 केंद्रीय नेता आएंगे। प्रदेश में अंतिम चरण में चुनाव होने के कारण मई पहले हफ्ते में कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने हाईकमान के पास कांग्रेेस के स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही सौंप दी थी। अब सूची को संशोधित कर इसमें प्रिया दत्त, शीला दीक्षित, भूपेंद्र हुड्डा रणदीप सुरजेवाला जैसे नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के रूप में कई और नेताओं के नाम भी हाईकमान के पास भेजे हैं ताकि प्रदेश में लोक चुनाव प्रचार को और गरमाया जा सके। प्रदेश में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में कराया जाना है। इस कारण अन्य राज्यों के चुनाव से निपटने के बाद हिमाचल में कांग्रेस प्रचार के लिए केंद्रीय नेता मई पहले हफ्ते में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में आने वाले स्टार प्रचारकों में  ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमल नाथ, दिग्गविजय सिंह, अशोक चौहान, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिद्धू, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल भी शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed