फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Anurag thakur campaigning for Jagdambika Pal in Uttar Pradesh

अनुराग ने यूपी में संभाली डुमरियागंज सिद्धार्थनगर लोकसभा सीट की कमान

Mon, 25 Mar 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Anurag thakur campaigning for Jagdambika Pal in Uttar Pradesh

लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए कमान सौंपी है। तीसरी बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले युवा सांसद उत्तर प्रदेश में डेरा जमाए हुए हैं। वह यूपी के डुमरियागंज सिद्धार्थनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जगदंबिका पाल के क्षेत्र में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित कर दूसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। गौरतलब है कि शनिवार देर शाम पार्टी हाईकमान ने हिमाचल की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जिसके तहत हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर पर पार्टी हाईकमान ने चौथी मर्तबा दांव खेला है।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 Anurag thakur campaigning for Jagdambika Pal in Uttar Pradesh

इस बीच अनुराग ठाकुर पार्टी हाईकमान के आदेशों पर यूपी में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। अनुराग ठाकुर 26 मार्च को हमीरपुर लौटेंगे। इस दिन संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जिला बिलासपुर के विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उधर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है जिसके तहत वह डुमरियागंज सिद्धार्थनगर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि वह 26 मार्च को हमीरपुर लौटेंगे। सांसद अनुराग ने दावा किया है कि जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत इस बार वह लोकसभा चुनाव में जीत का चौका लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed