{"_id":"5cd44051bdec22071f56b7f6","slug":"lok-sabha-election-2019-anand-sharma-statement-over-gst-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी हुए आहत: आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी हुए आहत: आनंद
Thu, 09 May 2019 09:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)/घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)/घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 May 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
आनंद शर्मा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी और नोटबंदी के फैसलों ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। इससे लोग अभी तक नहीं उभर पाए हैं।
विज्ञापन
पालमपुर में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी देश में किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ने अपने लोगों का पैसा नहीं लूटा, लेकिन नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी से देश के लोगों का पैसा लूट लिया। लाखों लोग एक झटके में एटीएम और बैंकों के बाहर लाइनों में लग गए।
विज्ञापन
नोटबंदी से कई लोग पैसा होते हुए भी बीमारी का इलाज नहीं करवा पाए। कांग्रेस सरकार में देश की जीडीपी दर बढ़ी थी, जबकि भाजपा सरकार में आ रही रिपोर्ट में जीडीपी की दर लगातार गिर रही है। मोदी सैनिकों के बलिदान पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत की फौज देश की फौज है, न की मोदी की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी आतंकवाद में शहीद हुए हैं। मोदी उन्हें कोस रहे हैं। इस दौरान पूर्व विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, विधायक आशीष बुटेल, जगदीश सिपहिया, पूर्व विधायक किशोरी लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन नप अध्यक्ष राधा सूद, उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद और त्रिलोक चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन पर खर्च करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने घुमारवीं में कहा कि धोखा देने के लिए मोदी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सबसे अधिक विज्ञापन पर खर्च करने वाली पार्टी बन गई है। कहा कि देश बदलाव चाहता है, केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। अब पीएम मोदी 2014 में किए वायदों पर बात नहीं करते हैं। आज देश का युवा परेशान हैं, किसान बेहाल हैं।