फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Amit Shah visit to himachal in May

अमित शाह का हिमाचल का दौरा तय, सीएम जयराम ने दी जानकारी

Tue, 16 Apr 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Amit Shah visit to himachal in May
फाइल फोटो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिमाचल दौरा तय हो गया है। शाह 5 और 12 मई को हिमाचल आएंगे। चुनाव समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर शिमला में दी। हालांकि, शाह के ये दोनों दौरे किन-किन क्षेत्रों के होंगे, अभी यह तय किया जाना बाकी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र की चुनाव की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी आदि के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कई कैबिनेट मंत्री, विधायक एवं अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी चंद्र मोहन ठाकुर, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, डॉ. राजीव सैजल, भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, पार्टी प्रत्याशी सुरेश कश्यप और निवर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप ने हिस्सा लिया। शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 17 विधानसभा हलकों के मंडल अध्यक्ष, पार्टी विधायक और 2017 के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार भी बैठक में मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दो दिन और बढ़ाया सीएम के विश्राम का समय 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांव में दर्द होने के बावजूद सोमवार को ओक ओवर शिमला में भाजपा नेताओं की बैठक ली। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर कई नेता उन्हें बधाई देने गए थे। उन्होंने विश्राम पर होने के बावजूद शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं की बैठक ली। सूत्रों ने बताया कि डाक्टरों ने सीएम के विश्राम का समय दो दिन और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed