फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 amit shah rally in bilaspur and statement for anurag thakur

शाह ने अनुराग को छोटा भाई कह बड़ा नेता बनाने का किया एलान

Mon, 13 May 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 amit shah rally in bilaspur and statement for anurag thakur
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अनुराग ठाकुर को मंच से छोटा भाई संबोधित कर बड़ा नेता बनाने का एलान कर दिया। चुनावी जनसभा में शाह ने कहा ‘आप अनुराग को बड़े अंतर से जिता कर दिल्ली भेजो, मैं इन्हें बड़ा नेता बनाऊंगा।’

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान भी सराज क्षेत्र में हुई रैली में शाह ने जयराम ठाकुर को बड़ा पद देने की बात कही थी। चुनावी नतीजों के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसे में अनुराग को बड़ा नेता बनाने की बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन


शाह ने अनुराग ठाकुर को एक जुझारू, कर्मठ नेता व कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां अनुराग ने पार्टी के लिए काम न किया हो। लाठियां तक खाई हैं। ऐसे नेता को चौथी बार जिता कर दिल्ली भेजें, उन्हें बड़ा नेता बनाने का काम मेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि बिलासपुर में जेपी नड्डा को भी केंद्र सरकार में बड़ा पद देकर सम्मान दिया गया है। वह देश के स्वास्थ्य मंत्री हैं। ऐसे में अगर अनुराग चौथी बार जीत कर आएंगे तो उन्हें भी बड़ा नेता बनाया जाएगा। उधर, शाह के इस एलान को अनुराग की जीत पर केंद्रीय मंत्री परिषद में जगह देने का प्रस्ताव माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed