{"_id":"5cc1cae7bdec221461127c15","slug":"lok-sabha-election-201-515-liters-of-liquor-recovered-and-10-complaints-received-during-mcc","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: आचार संहिता में 515 लीटर शराब जब्त, 10 शिकायतें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: आचार संहिता में 515 लीटर शराब जब्त, 10 शिकायतें मिलीं
Thu, 25 Apr 2019 09:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़नदस्तों ने प्रदेश भर में नाकाबंदी के दौरान गुरुवार को 515 लीटर शराब, बीयर और लाहण जब्त की है। इसके अलावा 0.14095 किलोग्राम हेरोइन तथा 1.21324 किलोग्राम चरस जब्त की गई।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के पास गुरुवार को 159 लाइसेंसी हथियार जमा हुए, जबकि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 10 व्यक्तियों की पहचान की गई, जबकि धारा 107/116 के तहत भी 10 व्यक्तियों को बाउंड किया।
विज्ञापन
इसके अलावा 8 व्यक्तियों को गैर जमानत वारंट के तहत एक्जीक्यूट किया गया। बताया कि सीईओ कार्यालय में गुरुवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 10 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
इनमें आम जनता से 8 तथा राजनीतिक पार्टियों से 2 शिकायतें थीं। जिलों में 2 शिकायतें प्राप्त हुई और सोशल मीडिया पर प्राप्त कुल 7 शिकायतों में 6 पर कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और केवल एक शिकायत लंबित हैं।
जिलों में लंबित कुल 47 शिकायतों में चंबा 3, कांगड़ा 10, मंडी 2, शिमला 2, हमीरपुर 9, ऊना 5, सोलन 5, सिरमौर 7 तथा बिलासपुर में 4 शिकायतें शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय तथा जिलों में प्राप्त कुल 436 शिकायतों में से 305 शिकायतों का निपटारा कर 131 शिकायतें लंबित हैं।