फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lohri Festival 2019 Shubh Muhurat puja vidhi timing songs importance and significance

Lohri 2019: विशेष फलदाई होगा इस बार का लोहड़ी पर्व, ये रहेगा शुभ मुहूर्त

Sat, 12 Jan 2019 05:04 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: kapil kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Lohri Festival 2019 Shubh Muhurat puja vidhi timing songs importance and significance

लोहड़ी पर्व गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव और रविवार के कारण और भी विशेष है। यह पर्व मुख्य रूप से रबी की फसल से संबंधित हैं। इसे किसान उत्सव भी कहा जा सकता है। कृषि समाज में यह नए वर्ष का आरंभ भी है जो बैसाखी से पहले आता है।

विज्ञापन


इसके एक या दो दिन बाद मकर संक्रांति होती है। संपूर्ण भारत में लोहड़ी पर्व धार्मिक आस्था, ऋतु परिवर्तन, कृषि उत्पादन, सामाजिक औचित्य से जुड़ा है। लोहड़ी, मौसम परिवर्तन का सूचक और आपसी सौहार्द का परिचायक है। 
विज्ञापन


अग्नि प्रज्वलित करने का शुभ समय  
पंडित कामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस बार लोहड़ी पर्व बहुत शुभ है। 13 जनवरी शाम 6:00 बजे लकड़ियां, समिधा, रेवड़ियां, तिल आदि अग्नि में प्रज्वलित कर अग्नि पूजन के रूप में लोहड़ी का समय रात 11:42 मिनट तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शाम के समय लोहड़ी जलाने का अर्थ है कि अगले दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश पर उसका स्वागत करना। सामूहिक रूप से आग जलाकर सर्दी भगाना और मूंगफली, तिल, गजक, रेवड़ी खाकर शरीर को सर्दी के मौसम में समर्थ बनाना ही लोहड़ी का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed