फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lock of Deputy Director of Elementary Education office building opened

Shimla News: प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भवन का ताला खुला

Fri, 21 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lock of Deputy Director of Elementary Education office building opened
शिमला। राजधानी शिमला में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय शुक्रवार को 12 दिन बाद खुला। 10 जून से सीपीडब्ल्यूडी की ओर से भवन पर लगाई सील को खोला दिया है। इसके बाद दफ्तर का काम सुचारू हो गया है। जिला अदालत के आदेशों में शिक्षा विभाग के भवन की धरातल मंजिल में किए कब्जे के आदेशों को जारी रखने के निर्णय के बाद कार्यालय को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सील लगाकर बंद किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने उच्च न्यायालय में कार्यालय भवन को सील किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने कार्यालय में रखे स्कूलों का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य, स्कूलों का कामकाज प्रभावित होने की दलीलों को सुनने के बाद कार्यालय की सील खोलने के सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आदेश दिए। उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय शुक्रवार को खोला गया। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला मोहिंद्र सिंह पिरटा ने बताया कि शुक्रवार को 12 दिन बाद कार्यालय खोला है। अब कार्य शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article