फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Locally appointed SMC teachers are not eligible for long term recruitment, the department has issued a clarif

हिमाचल: स्थानीय स्तर पर नियुक्त एसएमसी शिक्षक दीर्घकालिक भर्ती के पात्र नहीं, विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

Tue, 10 Mar 2026 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 08:52 PM IST
सार

 प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों की चल रही दीर्घकालिक भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। 

विज्ञापन
Locally appointed SMC teachers are not eligible for long term recruitment, the department has issued a clarif
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों की चल रही दीर्घकालिक भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) या एसएमसी जीआईए की ओर से अपने स्तर पर नियुक्त किए गए शिक्षक इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। जारी निर्देशों के अनुसार दीर्घकालिक भर्ती प्रक्रिया केवल उन शिक्षकों के लिए लागू होगी, जिन्हें 17 जुलाई 2012 की एसएमसी नीति के तहत शिक्षा विभाग में नियुक्त किया गया था। विभाग ने कहा है कि इस नीति के दायरे से बाहर स्थानीय स्तर पर की गई नियुक्तियों को किसी भी स्थिति में एसएमसी नीति के तहत नियुक्ति नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दोहराया कि संबंधित सरकारी विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) या संस्थान प्रमुख को अपने स्तर पर किसी भी शिक्षक की नियुक्ति करने की अनुमति नहीं है। इस संबंध में पहले भी कई बार आदेश जारी किए जा चुके हैं। निर्देशों में कहा गया है कि यदि भविष्य में किसी विद्यालय में एसएमसी या संस्थान प्रमुख द्वारा अपने स्तर पर शिक्षक नियुक्त किए जाते हैं, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक या मुख्याध्यापक की होगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे स्थानीय स्तर पर नियुक्त शिक्षकों को न तो एसएमसी नीति के तहत अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा और न ही उन्हें एसएमसी शिक्षकों की दीर्घकालिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed