फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Poisonous Liquor Case: Hamirpur Congress removed Neeraj from the post of General Secretary, BJP made an issue

जहरीली शराब मामला: हमीरपुर कांग्रेस ने नीरज को महासचिव पद से हटाया, भाजपा ने बनाया मुद्दा

Sun, 23 Jan 2022 12:57 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 Jan 2022 12:57 PM IST
सार

जिला कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि जांच में नाम सामने आने के बाद नीरज को जिला महासचिव के पद से हटा दिया है। 2011 से 2016 पंचायत उपप्रधान रहने के बाद नीरज लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों में भाग लेकर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दावे करते रहे हैं। 

विज्ञापन
Poisonous Liquor Case: Hamirpur Congress removed Neeraj from the post of General Secretary, BJP made an issue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जहरीली शराब मामले में नाम सामने आने के बाद हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरना भी शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि जांच में नाम सामने आने के बाद नीरज को जिला महासचिव के पद से हटा दिया है। 2011 से 2016 पंचायत उपप्रधान रहने के बाद नीरज लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों में भाग लेकर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दावे करते रहे हैं। 

विज्ञापन


व्यावसायिक कांप्लेक्स में दबिश देकर शराब की नौ पेटियां बरामद करने के बाद नीरज को शनिवार शाम को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नीरज भागने की फिराक में था। उसे शहर न छोड़ने की हिदायत दी थी लेकिन वह चंडीगढ़ पहुंच गया, जहां पंजाब में तैनात एसआईटी ने उसे दबोच लिया। सूत्र बता रहे हैं कि नीरज को एसआईटी मुख्य सरगना बना सकती है। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरना भी शुरू कर दिया है। नीरज के यहां से पकड़ी शराब का मिलान सुंदरनगर में शराब पीने से हुई सात लोगों की मौत के मामले से किया जा रहा है। 

विज्ञापन

17 शराब ठेकों, होटल और करोड़ों की संपत्ति का है मालिक

एसआईटी ने कांग्रेस नेता की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ साल पहले यह एक शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था। वर्तमान में उसके पास लंबलू में एक बहुमंजिला होटल है। चंडीगढ़ में कोठी है। जिला भर में 17 शराब ठेकों का मालिक है। लग्जरी कारें भी हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि एक शराब ठेके पर सेल्समैन महज आठ से दस सालों में कैसे होटल, लग्जरी गाड़ियों और शराब ठेकों का मालिक बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed